logo

देश में BJP को हराना चाहते हैं, तो करने होंगे ये 3 काम; जनसुराज के प्रशांत किशोर ने दिये टिप्स

PRASHANT_(2)4.jpeg

पटना

जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने बताया कि देश में अगर BJP को हराना है, तो 3 काम करने होंगे। कहा कि BJP के जीतने के 4 प्रमुख कारण हैं। ये कारण हैं, BJP की विचाधारा, दूसरा नेशनलिज्म (राष्ट्रवाद), तीसरा है लाभार्थी और चौथा है उनकी ऑर्गेनाइजेशनल और फाइनेंशियल ताकत। BJP को हराने के लिए आपको इन 4 किलों में से कम से कम 3 किलों को तोड़ना होगा। यानी इन बिंदुओं पर आपके पासे BJP से बेहतर विकल्प होना चाहिये। तभी मतदाता आपकी ओऱ आकर्षित होगी। नहीं तो सिर्फ नारेबाजी से कामयाबी नहीं मिलने वाली है। 

समस्या के मूल को समझने की सलाह  
प्रशांत किशरो ने कहा, बिहार में BJP जीती भी है और हारी भी है। फिर भी बिहार की जनता की स्थिति नहीं बदली। बिहार में लालू-नीतीश जीते भी हैं और हारे भी हैं। इसी तरह कांग्रेस जीती भी है और हारी भी है। हम लोगों ने यूपीए की सरकार देखी और 10 सालों तक एनडीए की सरकार भी देखी। इसके बावजूद बिहार से पलायन नहीं रुका। यहां से गरीबी नहीं मिटी। आपने 40 वर्षों तक कांग्रेस का भी राज देखा। भाजपा, नीतीश और लालू का भी राज देख रहे हैं। इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधरी है। जब तक आप समस्या के मूल को नहीं समझिएगा, तब तक विकास संभव नहीं है। 

वोट के दिन समस्याओं को भूल जाती है जनता 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार के लोगों की एक खास प्रवृत्ति है। वे 5 सालों तक अपनी समस्याओं से जूझते हैं, लड़ते हैं, परेशान रहते हैं। लेकिन जिस दिन वोट देने जाते हैं, उस दिन सारी समस्याओं को भूलकर जाति-धर्म के नाम पर वोट डालते हैं। लालू के डर से भाजपा को और भाजपा के डर से लालू को वोट करते हैं। इसलिए आपकी समस्या सुलझती नहीं है। कहा कि बिहारी जनता जब तक इस प्रवृति को नहीं बदलती है, तब तक बिहार का भला नहीं होने वाला है।